देहरादून, फरवरी 26 -- Nanda Gaura Yojana: उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि पहुंची। एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हस्तातंरण हुआ। सीएम धामी ने बताया कि अबतक तीन लाख 77 हजार से ज्यादा बेटियों के खातों में 11 अरब 68 करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की जा चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश की 33,251 बालिकाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1,45,93.00 (एक अरब पैंतालीस करोड़ तिरान्नबे लाख रुपए) की धनराशि हस्तांतरित की। यह भी पढ़ें- सनातन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.