उत्तराखंड में दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, PMAY-U के तहत 84% मकान तैयार
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के तहत उत्तराखंड में पात्र परिवारों के पक्के मकान का सपना साकार होने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। राज्य में 18 परियोजनाओं के तहत 15,496 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से 12,948 यानी करीब 84 प्रतिशत मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। आवास विभाग के अनुसार, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने की उम्मीद है। लंबित आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को 30 सितंबर तक की समयसीमा दी गई है।1,271 लाभार्थियों को मिल चुकी हैं चाबियां योजना के तहत अब तक तैयार किए गए मकानों में से 1,271 की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी जा चुकी हैं। इनमें रुड़की के 768 और हरिद्वार के 503 लाभार्थी शामिल हैं। आवास सचिव डॉ. आर. राजेश के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.