वार्ता, मई 3 -- उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में रविवार सुबह मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। अनेक स्थानों पर बिजली की लाइन और पेड़ टूटकर गिरने से यातायात भी अवरुद्ध हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज सुबह अधिकांश स्थानों पर अंधेरा छाने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इससे अनेक स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में खौफनाक! पत्नी को कुल्हाड़ी से काट थाने पहुंचा, बताई हत्या की वजहबर्फबारी होने की भी खबर ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की भी खबर है। पौड़ी गढ़वाल में बी.जी.आर. कॉलेज परिसर में खड़े कुछ वाहनों पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है और गाडियां दब गयीं। सूचना मिलते ...