विकासनगर, जुलाई 10 -- राकेश खत्री भारी बारिश से यमुना, टोंस में सिल्ट और गाद बढ़ गई। इस सिल्ट से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट और बैराज को बचाने को पावर हाउसों में कुछ समय के लिए बिजली उत्पादन बंद करना पड़ा। अचानक उत्पादन बंद होने से इमरजेंसी बिजली कटौती करनी पड़ी। इससे पछुवादन के अधिकांश ग्रामीण, शहरों समेत उद्योगों में बिजली गुल रही। सबसे अधिक ढकरानी पावर हाउस में 14 घंटे उत्पादन ठप रहा।यमुना में सिल्ट आने से गुरुवार रात 11 बजे ढकरानी पावर हाउस में उत्पादन बंद करना पड़ा। इसके साथ ही छिबरो, खोदरी में भी शुक्रवार को उत्पादन ठप रहा। एक साथ तीन पावर प्रोजेक्ट से बिजली उत्पादन बंद होने से पूरा पावर सप्लाई सिस्टम बिगड़ गया। ग्रिड में कोई दिक्कत पेश न आए, इसके लिए इमरजेंसी बिजली कटौती शुरू हुई। स्थिति ये रही कि पछुवादून के विकासनगर, हरबर्टपुर, डाकपत्...