हल्द्वानी, जून 28 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड में इस साल जून में अब तक मानसून की रफ्तार काफी धीमी दिखी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 26 जून 2026 तक पूरे राज्य में सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में राज्य में सामान्य रूप से 142.3 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन वास्तव में केवल 87.4 मिलीमीटर वर्षा ही रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के सभी 13 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम रहा है। मैदानी जिलों में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। हरिद्वार जिले में सबसे कम बारिश हुई है, जहां सामान्य 112.3 मिमी के मुकाबले महज 23.6 मिमी पानी गिरा, जो सामान्य से 79 फीसदी कम है। वहीं, ऊधमसिंह नगर में भी स्थिति गंभीर है, वहां सा...