देहरादून, अप्रैल 10 -- अखिल भारतीय जनसंघ राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वो हिंदुत्व की विचारधारा को खुलकर सामने लाएंगे। ये बात नवनियुक्त प्रदेश संयोजक अजय भल्ला और सह संयोजक अजय भारतीय ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में कही। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी विस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें हिंदुत्व सहित तमाम मुद्दे रखे जाएंगे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। संगठन ने आरोप लगाया कि सरकार बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे अभियान केवल कागजों तक सीमित हैं। साथ ही, प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, नशाखोरी, माफियागीरी और अवैध खनन को लेकर भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए।जनसंघ ने समान नागरिक संहिता का स्वागत किया, लेकिन लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े प्रावधानों पर कड...