विमल पुर्वाल, मई 25 -- SIR in Uttarakhand: उत्तराखंड की आबादी में डेढ़ दशक में 26 फीसदी का इजाफा हो गया है। इसी अवधि में परिवारों की संख्या 40 प्रतिशत जबकि मकान 33 फीसदी बढ़ चुके हैं। राज्य में रविवार को संपन्न हुई भवन गणना के दौरान यह आंकड़े सामने आए हैं। जनगणना निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की जनसंख्या 1.27 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि कुल परिवारों की संख्या 28.3 लाख हो गई है। प्रदेश में मकानों की कुल संख्या 45 लाख दर्ज की गई है। इस बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देहरादून में उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदाताओं से बीएलओ को सहयोग देने व अपना नया फोटो उपलब्ध कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में टिहरी के जंगलों में धधकी भीषण आग, आग बुझाने की कोशिशें जारी बीजाप...