रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। डीएम एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 राज्य में दो चरणों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 25 अप्रैल से 25 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे। वहीं द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक संचालित होगा। इसमें जनसंख्या से संबंधित विस्तृत जानकारी संकलित की जाएगी। डीएम ने बताया कि जनगणना-2027 को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूरी तरह डिजिटल रूप में संपन्न होगा। इसके लिए मोबाइल एप्लिकेशन के साथ जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। जिससे कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। नागरि...