उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव में भारी बवाल, रैली को लेकर पुलिस-NSUI में टकराव
देहरादून, सितम्बर 26 -- उत्तराखंड में एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। नामांकन रैली को लेकर पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में टकराव हो गया। रैली आगे बढ़ाने की कोशिश पर पुलिस ने दो बार लाठियां फटकारीं। कॉलेज के बाहर दोपहर तक हंगामा होता रहा। नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के दावेदारों की ओर से कॉलेज के बाहर नैनीताल रोड पर रैलियां निकाली जा रही थीं। एनएसयूआई की रैली जब तीसरे राउंड के लिए कॉलेज गेट से नैनीताल रोड की ओर बढ़ी, तभी पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर छात्र नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की हो गई। एक कार्यकर्ता के विरोध करने पर पुलिस अधिकारी से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर लाठियां फटकारीं। कुछ देर बाद कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.