देहरादून, जनवरी 29 -- राज्य सरकारी स्कूल और कालेजों के छात्रों को इंफोसिस की मोबाइल वैन कृत्रिम बुद्धिमत्ता-एआई, कोडिंग और अन्य तकनीकों से रूबरू कराएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को अपने आवास से मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन देश की टेक कंपनी इंफोसिस की सहायता से शुरू की जा रही है। पांच साल तक यह पूरे राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकि के प्रति जागरुक करेगी। साथ ही प्रशिक्षण देते हुए वैश्विक संभावनाओं से भी जोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को वक्त की आवश्यकता के अनुसार आधुनिक तकनीकि से जुड़ना होगा। युवा विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अपना श्रेष्ठतम योगदान दें। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल लैब विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को भी वर्चुअल मोड़ में सीखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.