देहरादून, नवम्बर 26 -- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद के तहत 12 आईएएस और 17 आईपीएस के विभागों में बदलाव किया गया है। प्रमुख सचिव, सचिव और अपर सचिव स्तर पर विभागों में जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सचिव आवास आर. राजेश कुमार को सचिव खनन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।आर राजेश कुमार को सचिव खनन का जिम्मा, ब्रजेश संत संभालेंगे खेल विभाग प्रमुख सचिव लालरिन लियना फैनई को उनके मौजूदा विभागों के साथ आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। सचिव दिलीप जावलकर से वित्त विभाग हटा दिया गया है। उनके पास अब निर्वाचन और जलागम विभाग रहेंगे। सचिव बृजेश कुमार संत से औद्योगिक विकास (खनन), महानिदेशक खनन, आबकारी का दायित्व हटाते हुए खेल और युवा कल्याण विभा...