चंपावत, जून 3 -- उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बस चालक ने पहले तो अपनी सूझबूझ से ब्रेक फेल हो चुकी रोडवेज बस में सवार 34 यात्रियों की जान बचा ली, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि उसी बस के अगले पहिये के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह लोहाघाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर राईकोट महर के पास हुआ। इस दौरान बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया था, इसके बाद ड्राइवर ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस तो रूक गई, लेकिन दरवाजा एकाएक खुल जाने से बाहर छिटके चालक की बस के अगले पहिए की चपेट आने से मौत हो गई। लोगों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवाने वाले बस चालक की पहचान बेनीराम थ्वाल (उम्र- 49 साल) पुत्र स्व. महादेव थ्वाल के रूप में हुई है, जो कि चम्पावत के बडोली क्षेत्र के निवासी थे। घटना की जानकारी देते ...