देहरादून, जून 23 -- Chardham and Hemkund Yatra Impact: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित नगरासू गुरुद्वारे पर निहंगों का चौथे दिन भी कब्जा बना हुआ है। वे कर्णप्रयाग तलवारबाजी प्रकरण पर गिरफ्तार अपने साथियों की रिहाई की मांग पर अड़े हुए हैं। निहंगों की दो अन्य मांगे भी हैं, जिसमें कर्णप्रयाग प्रकरण पर स्थानीय नागरिकों पर भी मुकदमा और सुरक्षा की मांग उठाई है। इसमें पुलिस ने कर्णप्रयाग प्रकरण पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते दिनों से चल रहे नगरासू प्रकरण का हेमकुंड और बदरीनाथ की यात्रा पर कितना और क्या असर पड़ा है? जिला प्रशासन का इस मामले में कहना है कि स्थानीय स्तर पर कोई विवाद की स्थिति नहीं है और माहौल शांतिपूर्ण है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि हेमकुंड और बदरीनाथ की यात्रा बेहतर ढंग से संचालित हो रही है। जिलाधिकारी मिश्रा और पुलि...