देहरादून, मई 19 -- Uttarakhand IMD Alert: उत्तराखंड में सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। मैदानी इलाकों में तेज और चटख धूप के साथ गर्म हवाओं के चलने से लोग बेहाल हैं। प्रदेश में सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मैदानी क्षेत्रों में जहां हरिद्वार और रुड़की में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दून में भी यह 39 डिग्री के करीब 38.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।आईएमडी की भविष्यवाणी ने डराया मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत अधिक दर्ज किया गया है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी यह सामान्य से...