गैरसैंण, मार्च 13 -- उत्तराखंड में बीते तीन साल में खाद्य पदार्थों के कुल 4909 सैंपलों की जांच कराई गई। इनमें से 523 सैंपल फेल रहे। ऐसे में लगभग हर नौवां सैंपल अधोमानक निकला। इन सभी मामलों में अदालत में वाद दायर कर विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सदन में ये जानकारी दी। भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला ने प्रश्नकाल में राज्य में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग और मिलावट को लेकर सवाल पूछा था। उन्होंने पूछा-विभाग में पर्याप्त कर्मचारी नहीं होने के बावजूद मिलावट के खिलाफ कार्रवाई कैसे हो रही है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भूकंप चेतावनी को लगाए जाएंगे 500 सेंसर, संवेदनशील स्थान भी चिह्नितदेहरादून ...