उत्तराखंड में कांग्रेस ज्वाइन कराने को दबाव बनाने का आरोप, ऑडियो वायरल होने से ऐक्शन में CM धामी
देहरादून, अक्टूबर 25 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता के चर्चित ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने शनिवार दोपहर चकराता के पीड़ित बालकराम और उनकी बेटी दीक्षा से फोन पर बातचीत की और परिवार को हरसंभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। चकराता निवासी बालकराम को उसकी बेटियों को कांग्रेस ज्वाइन कराने के लिए दबाव बनाने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और राजपाल सिंह की आवाज बताई जा रही है। यह ऑडियो राजनीतिक रूप से भी मुद्दा बन गया है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' इस ऑडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता। मुख्यमंत्री ने फोन कर जानकारी ली तो दीक्षा ने पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.