उत्तराखंड में कांग्रेस की बड़ी जीत; निकाय चुनाव में भाजपा को हराया, आधे वार्डों पर कब्जा
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- मयंक त्यागी, किच्छा (उधमसिंह नगर) उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। नगर पालिका किच्छा के घोषित परिणाम में कांग्रेस ने तीसरी बार अपना कब्जा बरकरार रखा। जबकि पहली बार नगर पालिका बनी सिरौलीकलां भी जीत ली। किच्छा में कांग्रेस के राजेश प्रताप, तो सिरौलीकलां में राशिदा जीतीं। नई मंडी समिति परिसर में घोषित परिणाम में किच्छा से कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह (19091) ने भाजपा के संदीप अरोरा को 6147 मतों से हराया। संदीप को 12944 मत मिले। राजेश ने चार राउंड में से सभी में बढ़त हासिल की। यहां के 20 वार्डों में से कांग्रेस ने 10 जबकि भाजपा ने 6 और निर्दलीयों ने 4 वार्ड जीते। सिरौलीकलां में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की राशिदा ने 5434 मत लेकर निर्दलीय प्रत्याशी फरीन जहां को 1773 मतों से हराया। फरीन को 3661...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.