नई दिल्ली, मार्च 17 -- उत्तराखंड में तेज आंधी-बारिश से काफी नुकसान हुआ है। नैनीताल जिले में घर पर पेड़ गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। नैनीताल जिले के रामनगर के रिंगोडा गांव में आंधी-बारिश के दौरान टिन की छत वाले घर पर एक पेड़ आ गिरा। हादसे में 13 वर्षीय कार्तिक उपाध्याय पुत्र प्रकाश उपाध्याय की मौत हो गई। किशोर की मां गंभीर रूप से घायल है। दूसरी तरफ हल्द्वानी के शीशमहल निवासी राकेश मौर्या की झोपड़ी पर पास के स्कूल की करीब 10 फीट ऊंची दीवार गिर गई जिसमें परिवार के पांच सदस्य दब गए। जानकारी के मुताबिक गांव रिंगौड़ा निवासी प्रकाश उपाध्याय का परिवार रविवार रात को अपने टिनशेड में सोया था। अंधड़ में विशालकाय हल्दू का पेड़ टिनशेड पर जा गिरा। जिसकी चपेट में आने से उनके बेटे की मौत हो गई जबकि पत्नी मलबे में दबकर घायल हो गईं। यहां के मोहल्ला भरतपुरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.