देहरादून, अप्रैल 15 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के देहरादून केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 16 अप्रैल से राज्य के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। उधर, चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव केदारनाथ में पांचवीं बार बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम भी बर्फ से ढका हुआ है। आईएमडी के अनुसार 16 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक यह गतिविधि और बढ़ेगी, जिसमें रुद्रप्रयाग और बागेश्वर भी शामिल हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- इस हफ्ते फिर बदलने जा रहा उत्तराखंड का मौसम, कई इलाकों में ह...