देहरादून, जनवरी 24 -- देहरादून। उत्तराखंड में एआईएफएफ-फीफा टैलेंट एकेडमी ट्रायल्स 25 से 27 फरवरी तक ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित एमिनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी में होंगे। योग्यता 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच जन्मी लड़कियां और 1 जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2013 के बीच जन्मे लड़के होनी चाहिए। चुने गए खिलाड़ियों को फीफा की ग्लोबल टैलेंट डेवलपमेंट स्कीम के तहत वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग, मेंटरशिप और डेवलपमेंट के मौके मिलेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए https://forms.gle/of33GyKoc4rptTK68 पर लॉगऑन किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.