देहरादून, जून 29 -- Electricity Bills Increase: उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जून में विभाग ने बिल बढ़ाया था। जुलाई में भी बिजली का झटका लगने वाला है। उपभोक्ताओं का जुलाई महीने का बिल बढ़कर आएगा। बीपीएल उपभोक्ताओं से लेकर हर श्रेणी पर सरचार्ज लगाने की तैयारी है। बिजली उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम जुलाई महीने में भी झटका दे रहा है। जुलाई महीने के लिए जारी फ्यूल पावर परचेज कास्ट एजस्टमेंट के तहत उपभोक्ताओं पर 20 पैसे प्रति यूनिट तक का सरचार्ज लगेगा। यह भी पढ़ें- गर्मी ने छीना दिन-रात का सुकून;मॉनसून की राह देख रहे उत्तराखंड में आज एक खुशखबरीबीपीएल उपभोक्ताओं को भी झटका इस बार बीपीएल उपभोक्ताओं से लेकर हर श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं पर सरचार्ज लगने जा रहा है। बिजली की आपूर्ति पूरी किए जाने को बाजार से की...