पूरन पांडे, नवम्बर 8 -- भारत-चीन सीमा के निकट बसे बुगडीयार क्षेत्र में आजादी के दशकों बाद पहली बार दीवाली का पर्व बिजली की रोशनी में मनाया जाएगा। यूपीसीएल के कर्मचारियों ने हर चुनौती को मात देते हुए महज छह माह में बुगडीयार तक विद्युत लाइन बिछाकर इस दुर्गम इलाके को रोशन कर दिया है। अब तक बिजली न होने के कारण वहां के ग्रामीण दीवाली का त्योहार लालटेन और मोमबत्ती के उजाले में ही मनाने को मजबूर थे। बिजली पहुंचने से बुगडीयार के लोगों में खुशी की लहर है। मुनस्यारी तहसील का रड़गाड़ी और बुगडीयार माइग्रेशन (प्रवास) गांव है। गर्मियों के महीनों में मुनस्यारी के निचले इलाकों से जनजाति समुदाय के ग्रामीण अपने मवेशियों को लेकर आकर इन गांवों में रहते हैं। बिजली न होने के कारण ग्रामीण दशकों से लालटेन, मोमबत्ती और सोलर लालटेन के भरोसे रातें काटने को मजबूर थे।...