देहरादून, जून 16 -- Early Assembly Elections in Uttarakhand: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भाजपा नेता जनगणना 2027 के कार्यक्रम को देखते हुए चुनावी कैलेंडर में बदलाव चाहते हैं। इस संभावना पर मंथन चल रहा है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी तीन दिनों से मसूरी में हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सबको चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। नाम न छापने की शर्त पर भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि जनगणना करने वाले और मतदान कर्मियों में अधिकतर शिक्षक और सरकारी कर्मचारी होंगे। ऐसे में चुनाव और जनगणना साथ होने से वर्कलोड बढ...