उत्तराखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव? चर्चाओं पर CM पुष्कर धामी का भी आ गया जवाब
देहरादून, जुलाई 3 -- Early Elections in Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी स्तर से यह नहीं कहा गया है कि समय से पहले चुनाव हो रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि जनगणना और हरिद्वार कुंभ भी फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। ऐसे में इतने बिजी शेड्यूल के चलते उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। उत्तराखंड में इसी साल नवंबर या दिसंबर महीने में चुनाव की चर्चाएं सामने आईं थी। आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल के दौरान गुरुवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में समीक्षा के लिए पहुंचे धामी ने मीडिया की ओर से समय से पहले चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर स्थिति स्पष्ट की। हाल के दिनों में सियासी हलकों में इस चर्चा ने जोर पकड़ा कि अगले साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.