देहरादून, अप्रैल 25 -- उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना 2027 के पहले चरण में भवन गणना का काम आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए राज्यभर में 27 हजार कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। जनगणना निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भवन गणना के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पूरे राज्य को 29,567 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में विभाजित कर उनके डिजिटल मानचित्र तैयार किए गए हैं। इन मानचित्रों का उपयोग प्रगणक फील्ड कार्य के दौरान करेंगे। उन्होंने कहा कि भवनों की गणना का काम पूरी तरह डिजिटल होगा।हर द्वार दस्तक अभियान जनगणना निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि हर द्वार, दस्तक अभियान के तहत भवनों की गणना का काम 24 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक प्रत्येक घर और भवन का दौरा कर 33 प्रश्नों के माध्यम से सुविधाओं एव...