देहरादून, अप्रैल 26 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। मैदानी इलाकों में जहां भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से मौसम सुहावना बना हुआ है। आज पांच पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं चमोली में बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में तपिश से झुलसे मैदान, पहाड़ों में बारिश से राहत; कब से बदलेगा मौसम?देहरादून में भी बदलेगा मौसम राजधानी देहरादून में आंशिक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारि...