उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, पारा 11 डिग्री तक गिरा
देहरादून, सितम्बर 27 -- देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले मौसम ने फिर करवट बदल ली है। रविवार को देहरादून, टिहरी और पौड़ी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक राज्यभर में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है, जो कुछ स्थानों पर 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकती हैं। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 27-28 को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी : 27 और 28 सितंबर को 3600 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। सोमवार को उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.