देहरादून, फरवरी 27 -- Uttarakhand Weekly Weather: हिमालयी राज्य उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। इसके प्रभाव से आज, 27 फरवरी और कल, 28 फरवरी को प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। पहाड़ों में हो रही इस हलचल का असर मैदानी इलाकों के तापमान पर भी देखने को मिल सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि होली से पहले एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है, जिससे मौसम परिवर्तन की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथ...