देहरादून, मार्च 21 -- उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी वाला मौसम देखा जा रहा है। इससे बदरीनाथ और केदारनाथ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में लगभग चार फुट और बदरीनाथ में 2 फुट तक बर्फ जम चुकी है जो मार्च के महीने में पिछले कई वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है। वहीं देहरादून और हरिद्वार सहित मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन तक कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।अगले 24 घंटे का हाल मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। इन्हीं जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर गरज चमक के साथ बर्फबारी क...