उत्तराखंड में अमेजन के गोदाम में लगी आग, 2 कर्मचारी जिंदा जल गए; 1500 से ज्यादा पार्सल खाक
हल्द्वानी, जून 7 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामपुर रोड पर स्थित ई कॉमर्स कंपनी अमेजन के डिलीवरी गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में गोदाम के भीतर सो रहे दो सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोदाम के भीतर इलेक्ट्रिक लोडर वाहन रात को चार्जिंग पर लगा था, जिसमें स्पार्किंग होने के बाद आग लगी और हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद धधकती आग पर काबू पाया। शनिवार को मृतकों के परिजनों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। मोर्चरी पर मुआवजे को लेकर कई घंटे तक हंगामा हुआ।दोनों की मौके पर ही मौत कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शुक्रवार देर रात डायल 112 पर सूचना मिली कि रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी स्थित अमेजन के डिलीवरी गोदाम में आग लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस बल और दमकल विभाग की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.