देहरादून, अक्टूबर 20 -- PM Modi Visit Uttarakhand: उत्तराखंड विधानसभा का रजत जयंती सत्र तीन और चार नवंबर को देहरादून में आयोजित होगा। राजभवन की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विशेष सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संबोधित करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून आ सकते हैं। सरकार ने नौ नवंबर को राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में उन्हें आमंत्रित किया है। मुख्य समारोह एफआरआई में होगा। यहां पीएम राज्य से जुड़ी कई प्रमुख योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास भी करेंगे। नौ नवंबर को राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया है। सत्र में राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.