लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 14 -- मैलानी के पांच मजदूर उत्तराखंड में मजदूरी करने गए थे। वह वहां तीन महीनों से काम कर रहे थे। मजदूरों ने अपनी मजदूरी मांगी तो उनको बंधक बना लिया गया। आरोप है कि ठेकेदार ने उनको सात दिन से घर में बंधक बना रखा है। सूचना पाकर मजदूरों के परिजन उत्तराखंड पहुंचे। वहां पुलिस ने भी उनकी मदद नहीं की। अब परिजनों ने स्थानीय पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मैलानी थाना क्षेत्र के गांव कुरियानी निवासी सतनाम, विनीत, संदीप, हरिद्वार और अरुण उत्तराखंड में मजदूरी करने गए थे। वह काठगोदाम की मल्ला चौकी क्षेत्र में ठेकेदार के पास काम कर रहे थे। मजदूर पिछले कई महीनों से वहां काम कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि मजदूरों ने अपनी तीन माह की मजदूरी मांगी तो उनके ऊपर ठेकेदार ने चोरी का आरोप लगाया। ठेकेदार ने उन्हें अपने घर में ही बंद कर दिया ...