देहरादून, अप्रैल 4 -- उत्तराखंड बोर्ड ने सत्र शुरू होते ही 2026-27 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। साथ ही, किस यूनिट से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे, यह जानकारी भी शेयर की गई है। सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि https://ubse.uk.gov.in/ पर सिलेबस अपलोड कर दिया है। छात्रों और शिक्षकों की सुविधा के लिए बोर्ड ने सैद्धांतिक विषयों के साथ ही प्रोजेक्ट वर्क, आंतरिक मूल्यांकन, प्रयोगात्मक परीक्षाओं की गाइडलाइन भी जारी की है। सिमल्टी के मुताबिक, समय से सिलेबस जारी होने से छात्र तैयारी कर सकेंगे। किस विषय में किस यूनिट से कितने नंबर के प्रश्न आएंगे, यह भी शुरुआत में ही तय कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड सरकार ने कसी कमर, हुए अधिकारियों के तबादले उनके अनुसार, प्रत्येक विषय में 80 अंक की मुख्य ...