पीलीभीत, मई 2 -- मझोला। आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की धमक और गूंज दिखने लगी है। आंगनबाड़ी केंद्रों को अब प्ले स्कूल की तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां जाने से बच्चे जी नहीं चुराते बल्कि अब सुबह यहां जाने को खुद ही तैयार होने लगते है। यही बदलाव है जिसने आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर राय और नजरिया बदल दिया है। खेल खेल में यहां बच्चों को जब शिक्षण कार्य दिया जा रहा है तो यहां बच्चे ऊबते नहीं बल्कि मन लगा कर खेल के जरिए गणित और व्यवहारिक ज्ञान सीख रहे है। यही नहीं अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्मार्ट फोन भी संचालित होंगे। मई माह के पहले हफ्ते में फाईव जी स्मार्ट फोन पहुंचा दिए जाएंगे। मई माह के पहले हफ्ते में इनका वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र व स्मार्ट फोनसुविधाएं बढ़ा...