नई दिल्ली, मार्च 9 -- उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। इससे पहले सवेरे-सवेरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलग अंदाज में नजर आए। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में सुबह-सुबह मुख्यमंत्री जिम में कसरत करते दिखे। उनकी एक्सरसाइज करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री धामी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। सोमवार सुबह सीएम पुष्कर धामी ने गैरसैंण में भ्रमण किया। उन्होंने सत्र के लिए सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। इसके बाद जिम में पसीना बहाते नजर आए। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में सीएम धामी को सीटेड केबल रो और ट्रेडमिल साइकिंलिंग करते देखा जा सकता है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस...