रामपुर, जून 17 -- बिलासपुर। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर की एसओजी पुलिस ने बुधवार को बिलासपुर पुलिस के सहयोग से नगर के कई स्थानों पर छापेमारी की। टीम यहां जानलेवा हमले के एक वांछित आरोपी की तलाश में पहुंची थी। इस कार्रवाई से नगर में खलबली मच गई। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार उत्तराखंड की हल्द्वानी पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि जानलेवा हमले का एक नामजद आरोपी नगर के मोहल्ला शीरी मियां में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे एसओजी के उपनिरीक्षक आरके बिष्ट के नेतृत्व में टीम कोतवाली पहुंची। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एसओजी टीम ने तुरंत मोहल्ला शीरी मियां और उसके आस-पास के संदिग्ध ठिकानों पर घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की। हालांकि, इस छापेमारी के द...