बिजनौर, फरवरी 3 -- महाशिवरात्रि पर पांच फरवरी से आरंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारियां जोरों पर है। जनपदीय और गैर जनपदीय पुलिस आपसी समन्वय के साथ कार्य करेगी, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उत्तराखंड पुलिस के साथ तालमेल बनाकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों तथा उत्तराखंड बॉर्डर से सटे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारियों की बैठक में एसपी अभिषेक झा ने बैठक में कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपंन कराने पर विस्तार से चर्चा की। यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर योजनाएं तैयार की गईं, ताकि जनपद से होकर...