शामली, जनवरी 29 -- उत्तराखंड के जनपद देहरादून स्थित नागल हटलाना थाना राजपुरा क्षेत्र में पुलिस वायरलेस विभाग की निर्माणाधीन आवासीय कॉलोनी से लाखों रुपये के केबिल चोरी के मामले में देहरादून पुलिस की टीम पिछले तीन दिनों से चौसाना क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। आरोप है कि बदमाशों ने कॉलोनी परिसर से करीब 200 बंडल केबिल चोरी कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह चोरी 16 जनवरी की रात को अंजाम दी गई। निर्माण स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने 21 जनवरी को ठेकेदार की तहरीर पर नागल हटलाना थाना राजपुरा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने केबिल चोरी में इस्तेमाल की गई एक पिकअप वाहन को ट्रेस किया। पिकअप चालक की गिरफ्तारी के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.