हापुड़, जुलाई 9 -- उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना गंगनहर पुलिस ने बुधवार को कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के सर्राफा बाजार में चोरी के एक मामले में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस एक संदिग्ध आरोपी को साथ लेकर पहुंची तो वहां अफरा तफरी मच गया। जैसे ही सर्राफा बाजार में बाहरी राज्य की पुलिस आने की सूचना मिली तो मौके पर काफी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए थे। पुलिस ने एक व्यक्ति से पूछताछ की। हालांकि उत्तराखंड पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना गंगनहर पुलिस कोतवाली हापुड़ नगर में पहुंची। जहां पुलिस टीम ने बताया कि उनके यहां हुई एक चोरी के वारदात के संबंध में संबंध में एक संदिग्ध को उन्होंने पकड़ा है। जिसमें बताया गया कि चोरी के आभूषण यहां सर्राफा बाजार में बेचा गया है। इस ...