देहरादून, फरवरी 18 -- देवप्रयाग। उत्तराखंड परिमंडल की चीफ पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी ने ग्रामीण डाकसेवकों से विभाग की योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया जिससे गांववासी इनका लाभ उठा सके। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में आयोजित डाक सम्मेलन में चीफ पोस्ट मास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने कहा कि डाक विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी बेहतर सेवाएं देने को प्रतिबद्ध है। ग्रामीण डाकसेवकों का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं देने व ग्राहकों की संख्या में वृद्धि करने में महत्त्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने उपस्थित लोगों को डाक बचत योजनाओं, इंडिया पोस्टे पेमेंट, बैंक सेवाओं व अन्य डिजिटल सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि संचार के अनेक साधन व बचत की अनेक योज...