नैनीताल, जनवरी 22 -- UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में आरोपी हाकम सिंह को बुधवार को हाईकोर्ट ने बेल दे दी। हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट के अवकाशकालीन न्यायाधीश आलोक मेहरा की एकलपीठ ने सुनवाई की। उन पर आरोप था कि दोनों ने इस परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से 12 लाख से लेकर 15 लाख रुपये तक की मांग की थी। हाकम सिंह को नकल माफिया का मास्टरमाइंड बताया गया था। याची की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एएस रावत ने बताया, हाकम के विरुद्ध पटवारी भर्ती परीक्षा में नकल कराने के कोई साक्ष्य नहीं हैं। पुलिस ने उसे पूर्व के रिकॉर्ड के आधार पर गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मामले के एक अन्य आरोपी की जमानत दी जा चुकी है। इन तर्कों के आधार पर हाईकोर्ट ने हाकम की जमानत मंजूर कर ली। मालूम हो पटवारी भर्ती परीक्षा से एक दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.