हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी। दिल्ली में चल रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में उत्तराखंड सचिवालय की टीम ने तेलंगाना को 6-1 से करारी शिकस्त दी। पहले क्वार्टर में तेलंगाना ने 1-0 की बढ़त ली, लेकिन उत्तराखंड ने तुरंत जवाब देते हुए मोहित सिंह के पेनल्टी कॉर्नर गोल से बराबरी की। महेश्वर नेगी ने दो और दीपक जोशी ने एक गोल कर तीसरे क्वार्टर तक 4-1 की मजबूत बढ़त दिलाई। अंतिम क्वार्टर में भूपाल चुफाल (पेनल्टी स्ट्रोक) और वरुण बेलवाल (फ्लिक) ने दो गोल जोड़े। उत्तराखंड ने पूल जी में शीर्ष स्थान हासिल किया। टीम मैनेजर केसी पंत ने बताया कि अगला मैच 20 फरवरी को बिहार के खिलाफ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...