देहरादून, अगस्त 27 -- मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में गुरुवार को भी जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात और भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। खासकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावनाएं हैं। उत्तराखंड में 28 अगस्त यानी कल भी मौसम के कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है।दो जिलों में मध्यम बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने गुरुवार को पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज से बहुत तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों में खासतौर पर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक और झंझावात के साथ हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।इन जिलों में भी पड़ेंगी बौछारें मौसम निदेशक डॉ. सीएस...