रुद्रपुर, जुलाई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से जूनियर ब्वॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए उत्तराखंड राज्य टीम के गठन को चयन ट्रायल का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। ट्रायल एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी, एमेनिटी पब्लिक स्कूल परिसर में सुबह नौ बजे से शुरू होगा। एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि ट्रायल में केवल जूनियर ब्वॉयज वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इसके लिए 1 जनवरी 2011 या उसके बाद तथा 31 दिसंबर 2012 या उससे पहले जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को सुबह 8:30 बजे तक मैदान में रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आने-जाने, रहने और भोजन का खर्च स्वयं वहन करना होगा। चयनित खिलाड़ी जूनियर ब्वॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में उत्तराखंड का प्रतिन...