देहरादून, नवम्बर 24 -- Uttarakhand Election 2027: उत्तराखंड की मातृशक्ति के सहयोग और सशक्तीकरण के लिए घोषित बैणी-भुली योजना को महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए धामी सरकार के बड़े राजनीतिक दांव के रूप में देखा जा रहा है। महिलाओं को केंद्रित करते हुए अब तक सरकार कई योजनाएं पहले ही शुरू कर चुकी है। अब बैणी भुली योजना भी इस कड़ी का अगला और सबसे बड़ा हिस्सा है। उत्तराखंड में महिलाओं मतदाताओं को प्राथमिकता देना अब राजनीतिक दलों के लिए रणनीतिक के रूप से भी जरूरी है। इसकी वजह भी है। राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली राज्य की महिलाओं का अब प्रदेश की सरकार बनाने में भी अहम रोल हो चुका है। पिछले तीन विधानसभा चुनाव इसके उदाहरण हैं। इन चुनाव में मतदान में महिलाओं का प्रतिशत पुरुष वोटर के मुकाबले चार से सात प्रतिशत तक ज्यादा रहा है। यानि महिला वो...