देहरादून, अगस्त 6 -- उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा हैट्रिक के लिए रणनीति तैयार कर चुकी है। नई दिल्ली में हुई भाजपा की हाई लेवल मीटिंग में पार्टी ने न सिर्फ पिछले चुनाव में हारी 23 सीटों पर जोर दिया, बल्कि जेन जी (Gen Z) पर भी विशेष फोकस करने पर विचार किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में युवाओं खासकर जेन-जी के लिए विशेष पहल करने को कहा गया है। इसके लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर हुए नीट पेपर लीक प्रकरण में जेन-जी आंदोलन ने सत्तारूढ़ दल भाजपा को आगामी चुनाव के लिए चिंता में डाल दिया है। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में हुए निर्णयों के बारे में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 23 सीटों के लिए ...