उत्तराखंड चुनाव का ऐलान होते ही आएगा कांग्रेस का घोषणापत्र, पहले जनता से मांगे सुझाव
देहरादून, अगस्त 19 -- उत्तराखंड कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी करने से पहले ई-मेल और व्हाट्सऐप के जरिए आम जनता से सीधे सुझाव मांगेगी। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों की आधिकारिक घोषणा होते ही मेनिफेस्टो जारी कर देगी। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसा घोषणा पत्र तैयार करना है, जिसमें हर वर्ग की आवाज और भागीदारी हो। मंगलवार को कांग्रेस भवन में घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक के बाद अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस जनता की राय से चलने वाली सरकार बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ठेकेदारों की सरकार चल रही है, जो दिल्ली और नागपुर के रिमोट कंट्रोल से संचालित होती है। उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र के लिए पार्टी ने आम जनता से सुझाव मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ई-मेल ukpccmission2027@g...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.