हरिद्वार, मई 24 -- ज्वालापुर स्थित गुर्जर भवन में आयोजित उत्तराखंड गुर्जर महासभा की वार्षिक बैठक में डॉ. प्रदीप चौधरी को सर्वसम्मति से महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकुमार ने अध्यक्ष पद के लिए डॉ. प्रदीप चौधरी का नाम प्रस्तावित किया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन जताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। डॉ. प्रदीप चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में निवासरत गुर्जर समाज के लोगों की एक विस्तृत डायरेक्ट्री तैयार कराई जाएगी, जिसमें सामान्य नागरिकों से लेकर विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत लोगों का विवरण शामिल होगा। इस पहल का उद्देश्य समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना और जरूरत के समय सहयोग उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. प्रदीप चौधरी हरिद्वार गुर्जर महासभा के ...