उत्तराखंड क्रिएटर मीट में प्रदेशभर के सैकड़ों इंफ्लूएंसर सम्मानित
देहरादून, अगस्त 23 -- रुड़की। उत्तराखंड इंफ्लूएंसर क्रिएटर एसोसिएशन की ओर से रविवार को रुड़की में उत्तराखंड क्रिएटर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों इंफ्लूएंसर और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंफ्लूएंसर को सम्मानित किया गया। हरिद्वार रोड स्थित एक वेंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन चेरब जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेशभर के इंफ्लूएंसर को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद, अनुभव साझा करने और नई संभावनाओं के लिए नेटवर्क तैयार करना रहा। कार्यक्रम में सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय प्रतिभाओं और विभिन्न क्षेत्रों को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले क्रिएटर भी शामिल हुए।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.