चम्पावत, दिसम्बर 21 -- चम्पावत। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विपिन शर्मा को जिला कार्यालय महामंत्री, ललित जोशी को मीडिया प्रभारी, योगेश जोशी को चम्पावत का ब्लॉक अध्यक्ष, विवेक नाथ गोस्वामी को ब्लॉक मीडिया प्रभारी, पीयूष तिवारी को ब्लॉक महामंत्री का पदभार सौंपा गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसमस्याओं और आगामी कार्यक्रमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.